T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ दिया पीछे
India Captain Suryakumar Yadav: भारतीय टीम ने गुरुवार (12 फरवरी) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की यह लगातार दसवीं जीत है। इस शानदार जीत के साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
केन विलियमसन की बराबरी की
बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में 75 या उससे ज्यादा के अंतर से सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने के मामले में सूर्यकुमार यादव संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। सातवीं बार उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 75 या उससे ज्यादा के अंतर से जीत हासिल की है और इस लिस्ट में उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन की बराबरी की।
Most T20I Wins as Captain by 75+ runs margin
◉ 7: Suryakumar Yadav
◎ 7: Kane Williamson
◎ 4: Virat Kohli
◎ 4: Aaron Finch
◎ 4: Salman Agha— The Cricket Panda (@TheCricketPanda) February 12, 2026
रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
बतौर कप्तान 45 टी-20 इंटरनेशनल के बाद सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में सूर्यकुमार संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने अभी तक 36 मैच जीते हैं। इस लिस्ट में उन्होंने असगर अफगान की बराबरी की और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।
Most Wins after 45 T20Is as Captain
— The Cricket Panda (@TheCricketPanda) February 12, 2026
◉ 36: Suryakumar Yadav
◎ 36: Asghar Afghan
◎ 35: Rohit Sharma pic.twitter.com/fa83LmwrVT
हालांकि इस मुकाबले में सूर्यकुमार बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे औऱ 13 गेंदों में सिर्फ 12 रन ही बना पाए।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया। टी-20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने ईशान किशन (61) और हार्दिक पांड्या (52) के अर्धशतकों के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए।
इसके जवाब में नामीबिया 18.2 ओर मे 116 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए गेंदबाजी में कमाल करते हुए वरूण चक्रवर्ती ने 3 विकेट, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।