IPL 2026, GT vs RR Pitch Report: आज गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा दिन का दूसरा मुकाबला,जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद की पिच का कैसा रहेगा हाल

Times Now Hindi NaN days ago
Image
गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट, अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन का नौवां मुकाबला गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद (Narendra Modi Stadium Ahmedabad) में खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में होगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। गुजरात टाइटन्स ने सीजन की शुरुआत पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के साथ की है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी देकर अपने अभियान का आईपीएल 2026 में आगाज किया है। गुजरात की टीम अपने गढ़ में राजस्थान को पटखनी देकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी। ऐसे में उसे राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों खासकर वैभव सूर्यवंशी से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Head to Head)

गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 8 मैच खेले गए हैं। इनमें से 6 मैच में गुजरात और 2 राजस्थान की टीम को जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो बार भिड़ंत हुई थी। दोनों ही बार रनों का अंबार लगा था। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 6 विकेट पर 217 रन बनाने के बाद राजस्थान को 159 रन पर ढेर कर दिया था और 58 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं जयपुर में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी की बदौलत राजस्थान ने 210 रन के लक्ष्य का पीछा 15.5 ओवर में कर लिया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों का तीन बार आमना सामना हुआ है जिसमें दो बार जीत गुजरात को और एक बार राजस्थान को मिली है। ऐसे में बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर दोनों टीमों के बीच अच्छा मैच प्रशंसकों को देखने को मिल सकता है।

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियन्स आज की पिच रिपोर्ट (GT vs RR IPL Match Today Pitch Report)

आज गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का नौवां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस मुकाबले में जमकर रन बन सकते हैं। टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के बाद इस मैदान पर खेला जाने वाला यह पहला टी20 मुकाबला है। अहमदाबाद की पिच नंबर सात पर गुजरात और राजस्थान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। साल 2024 के बाद से इस पिच पर 6 मैच खेले गए हैं जिसमें से 4 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। उन सभी मैचों का पहली पारी का औसत स्कोर 207 रन रहा। इस पिच पर बीच के ओवरों में 9.87 की इकोनॉमी से रन बने हैं। अहमदाबाज में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। मैच में ओस का असर भी शायद ही पड़ता दिखे।

आईपीएल 2026 के नौवें मुकाबले में गुजरात और राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Gujarat vs Rajasthan IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के नौवें मुकाबले में गुजरात और राजस्थान के बीच आज कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। राजस्थान के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) सहित, यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal), जोफ्रा आर्चर(Jofra Archer) और संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) पर रहेंगी। वहीं गुजरात के खिलाड़ियों में कप्तान शुभमन गिल(Shubman Gill), साई सुदर्शन(Sai Sudarshan), प्रसिद्ध कृष्णा(Prasidh Krishna) और साई किशोर (Sai Kishore) पर सबकी नजरें रहेंगी।

गुजरात और राजस्थान की आईपीएल 2026 टीमें (Gujarat Titans and Rajasthan Royals IPL 2026 Full Squads)

गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 की टीमः(Gujarat Titans Full Squad)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा, टॉम बैंटन।

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Rajasthan Royals Full Squad)

रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें CSK बनाम PBKS छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स ... और देखें

End of Article