टी20 विश्व कप: भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहद खराब, सिर्फ 1 मैच में मिली है जीत

cricketnmore.com NaN days ago
Dubai: Asia Cup 2025 Final- IND vs PAK
Dubai: Asia Cup 2025 Final- IND vs PAK (Image Source: IANS)

Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। महामुकाबला कहे जा रहे इस मैच को लेकर दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट फैंस रोमांचित हैं और बेसब्री से रविवार को मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के शुरुआती दोनों मैच यूएसए और नामीबिया के खिलाफ बड़े अंतर से जीते हैं। वहीं पाकिस्तान ने भी यूएसए और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है। पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट और फैंस का दावा है कि अपने स्पिनरों शादाब खान, उस्मान तारिक और अबरार अहमद के दम पर वे रविवार को भारत के खिलाफ भी जीत दर्ज करेंगे।

पाकिस्तान को अपने दावे के पहले इस हकीकत को नहीं भूलना चाहिए कि उनकी टीम के पास हमेशा से स्पिनर रहे हैं। इसके बावजूद टी20 में उसका प्रदर्शन भारत के सामने बेहद साधारण रहा है।