IPL 2026: शुभमन गिल कितने मैच से बाहर? गुजरात टाइटंस ने दिया बड़ा अपडेट

tv9hindi NaN days ago

Shubman Gill: शुभमन गिल इंजरी के चलते राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला नहीं खेले. लेकिन, सवाल है कि वो आगे और कब तक नहीं खेलेंगे? या फिर अगले ही मैच में होगी गिल की वापसी? जानिए अपडेट

IPL 2026: शुभमन गिल कितने मैच से बाहर? गुजरात टाइटंस ने दिया बड़ा अपडेट
गिल की इंजरी पर अपडेट (Photo: PTI)

Shubman Gill Injury Update: शुभमन गिल को क्या हुआ है? उनकी इंजरी कैसी है और वो कब तक के लिए IPL 2026 से बाहर हुए हैं? ये वो सवाल है जिसके जवाब उनके और गुजरात टाइटंस के फैंस जानना चाहते होंगे. अब गुजरात टाइटंस की ओर से इस मामले में बड़ा अपडेट आया है. गिल की इंजरी को लेकर गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने अपडेट दिया है. शुभमन गिल को इंजरी के चलते राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर होना पड़ा था. उनकी जगह राशिद खान ने टीम की कप्तानी की थी.

राशिद खान ने क्या कहा था?

राशिद खान ने तब टॉस के वक्त गिल के ना खेलने की वजह बताते हुए कहा था कि उनकी मसल में ऐंठन है, जिसके चलते वो बाहर हैं. उम्मीद करते हैं कि वो जल्दी वापसी करेंगे. गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने भी

शुभमन गिल के जल्दी मैदान पर लौटने की उम्मीद जताई है.

गिल के जल्दी वापसी की उम्मीद- पार्थिव पटेल

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस को अगला मुकाबला 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है. सवाल है कि क्या उस मुकाबले तक गिल लौटेंगे या फिर कुछ और समय लगेगा? इस पर पार्थिव पटेल ने अपडेट तो दिया मगर उन्होंने गिल की वापसी को लेकर बस उम्मीद जताई. पार्थिव ने कहा कि शुभमन को पिछले दो दिनों से मसल स्पाज्म है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो आने वाले मुकाबले में खेलने के लिए तैयार होंगे. ज्यादा सीरियस कुछ भी नहीं लग रहा. उन्होंने हालांकि माना कि इंजरी को तय करने का काम उनका नहीं है फिर उनके मुताबिक गिल ठीक हैं.

शुभमन गिल ठीक हैं मगर मैदान पर कब लौटेंगे, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है. गुजरात टाइटंस उनकी जल्दी वापसी की उम्मीद कर रहा है, मगर क्या वो अगला मैच होगा, कहना मुश्किल है.

गिल की इंजरी का इतिहास

पिछले 18 महीनों में ये चौथी बार है जब शभमन गिल इंजर्ड हुए हैं. उन्हें अक्टूबर 2024 में नेक स्टिफनेस हुई थी, जिसके चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर होना पड़ा था. उसके बाद नवंबर 2024 में बाएं हाथ के अंगूठे में लगी चोट के चलते वो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट से बाहर हुए. नवंबर 2025 में उन्हें नेक इंजरी हुई, जिसके चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए. और अब मसल स्पाज्म की वजह से वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेल सके.