लगातार दूसरा आईपीएल जीतते ही वृंदावन पहुंचे विराट: पत्नी अनुष्का भी थीं साथ, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद
Virat kohli visited premanand maharaj: आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के एक दिन बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। दोनों ने आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद लिया और सादगी भरे अंदाज में नजर आए। इससे पहले कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन बनाकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया था।
virat kohli vrindavan visit
- Published: 02 Jun 2026, 12:52 PM IST
- Last Updated: 02 Jun 2026, 12:57 PM IST
Virat kohli visited premanand maharaj: आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे। दोनों ने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर उनका आशीर्वाद लिया। उनकी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे।
विराट और अनुष्का वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए। उन्होंने साधारण कपड़े पहने हुए थे और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। आश्रम से बाहर निकलते हुए उनकी कई तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विराट-अनुष्का वृंदावन पहुंचे
यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे हों। दोनों अक्सर वृंदावन जाते हैं और जीवन, आध्यात्म और मानसिक संतुलन से जुड़े उनके विचारों को सुनते हैं। क्रिकेट और मनोरंजन जगत की व्यस्त जिंदगी के बीच यह जोड़ी आध्यात्मिक मार्गदर्शन को काफी महत्व देती है।
संत प्रेमानंद का लिया आशीर्वाद
इस बीच, अनुष्का शर्मा ने भी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद विराट के साथ एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीर में अनुष्का विराट के माथे पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं, जबकि दोनों ट्रॉफी को थामे हुए हैं। यह तस्वीर फैंस के बीच काफी चर्चा में रही।
वहीं RCB के जश्न का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें विराट कोहली डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का अपने मोबाइल फोन से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं। इस दौरान पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी कोहली के साथ जश्न में शामिल दिखाई दिए।
अगर फाइनल मुकाबले की बात करें तो RCB ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे थे। कोहली ने चौका और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
मैच के बाद कोहली ने कहा था कि मौजूदा आरसीबी टीम में बेहतरीन संतुलन, अनुभव और आत्मविश्वास है। उन्होंने बताया कि इस बार टीम पर पिछले साल जैसा दबाव नहीं था, क्योंकि खिलाड़ियों को अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था। कोहली के अनुसार, टीम ने पूरे टूर्नामेंट में योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया और इसी वजह से लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में सफल रही।