T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने 235 रन बनाकर रचा इतिहास, लेकिन कप्तान लोर्कन टकर शतक से चूके
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आयरलैंड की शुरूआत खराब रही औऱ 64 रन के कुल स्कोर पर 4 विकेट गिर गए। इसके बाद टकर और गैरेथ डेलनी ने पारी को संभाला औऱ पांचवें विकेट के लिए 56 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी की।
डेलनी ने 30 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार छक्के जड़े। वहीं कप्तान टकर टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 51 गेंदों में दस चौकों और चार छक्कों की बदौलत नाबाद 94 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है।
जॉर्ड डॉकरेल ने 9 गेंदों में नाबाद 35 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 छक्के जड़े। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 19 गेंदों में 70 रन की तूफानी साझेदारी हुई। जिसकी बदौलत आयरलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
ओमान के लिए शकील अहमद ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा शाह फैजल और आमिर कलीम ने 1 विकेट।
टीमें:
ओमान (प्लेइंग XI): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्ज़ा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफ़यान महमूद, शाह फैसल, शकील अहमद।
आयरलैंड (प्लेइंग XI): रॉस अडायर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलनी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोशुआ लिटिल।