अनौपचारिक टेस्ट : देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक, दूसरी पारी में भारत ने 2 विकेट खोकर बनाए 106 रन

cricketnmore.com NaN days ago
अनौपचारिक टेस्ट: देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक, दूसरी पारी में भारत ने 2 विकेट खोकर बनाए 106 रन
अनौपचारिक टेस्ट: देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक, दूसरी पारी में भारत ने 2 विकेट खोकर बनाए 106 रन (अनौपचारिक टेस्ट: देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक, दूसरी पारी में भारत ने 2 विकेट खोकर बनाए 106 रन)

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड ए द्वारा पहली पारी के आधार पर ली गई बढ़त से अभी भी 98 रन पीछे हैं। दूसरी पारी में भी भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि केएल राहुल 4 रन बनाने के बाद हिट विकेट हो गए। हालांकि, इसके बाद टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने बखूबी संभाला।

दोनों ने स्टंप्स होने तक भारतीय टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। पडिक्कल अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 89 गेंदों में 56 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं, सुदर्शन 39 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 188 गेंदों में 96 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ए की पूरी टीम पहली पारी में 317 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम ने पहली इनिंग के आधार पर 204 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। टीम की ओर से कप्तान रीस मारियू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 76 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, टिम रॉबिन्सन और जेडेन लेनॉक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मैथ्यू बॉयल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 17 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, न्यूजीलैंड ए की तरफ से डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की अहम पारी खेली, जबकि क्रिस्टियन क्लार्क ने 67 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया। मिचेल हे ने 24 रन बनाए।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ए की पूरी टीम पहली पारी में 317 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम ने पहली इनिंग के आधार पर 204 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। टीम की ओर से कप्तान रीस मारियू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 76 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, टिम रॉबिन्सन और जेडेन लेनॉक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मैथ्यू बॉयल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 17 रन बनाकर आउट हुए।

Article Source: IANS