जो रूट का ऐतिहासिक मुकाम, रिकी पोन्टिंग छूटे पीछे, अब निशाने पर सचिन-एंडरसन
tv9hindiNaN days ago
Joe Root, ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान जो रूट ने एक खास उपलब्धि हासिल की है. वो एक खास लिस्ट में स्टीव वॉ और रिकी पोन्टिंग से आगे निकल गए हैं.
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर तीसरे और अंतिम टेस्ट में मैदान पर कदम रखते ही रूट ने ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया. (PHOTO CREDIT- PTI) 1 / 5
यह रूट के टेस्ट करियर का 169वां मुकाबला है, जिसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं. रूट अब सिर्फ दो दिग्गजों से पीछे हैं. ये दो दिग्गज भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं. (PHOTO CREDIT- PTI) 2 / 5
जो रूट ने स्टीव वॉ और रिकी पोन्टिंग को पीछे छोड़ा है. ऑस्ट्रेलिया के इन दो सबसे सफल कप्तानों के 168-168 टेस्ट मैच खेले हैं. वहीं, सचिन तेंदुलकर 200 टेस्ट मैच के साथ सबसे आगे हैं. वहीं, जेम्स एंडरसन 188 टेस्ट मैच के साथ दूसरे स्थान पर है. (PHOTO CREDIT- PTI) 3 / 5
इंग्लैंड टीम के लिए यह मुकाबला इस लिहाज से भी खास बन गया क्योंकि 2010 के बाद पहली बार किसी टेस्ट सीरीज के तीनों मुकाबलों में इंग्लैंड ने बिल्कुल एक ही प्लेइंग इलेवन को मैदान पर उतारा है. (PHOTO CREDIT- PTI) 4 / 5
जो रूट की नजर अब सीरीज क्लीन स्वीप पर है. पहले टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी को ध्वस्त करते हुए पारी और 103 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की थी. वहीं, दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम ने 194 रनों की बड़ी जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई थी. (PHOTO CREDIT- PTI) 5 / 5