टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जिम्बाब्वे के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा चांस, जानिए कौन से 4 प्लेयर होंगे बाहर?

NewsNationTv NaN days ago
IND vs ZIM
IND vs ZIM Photograph: (AFP)

IND vs ZIM : भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच 23 जुलाई (गुरुवार) को खेला जाने वाला है. तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगी. वहीं इस मुकाबले का टॉस 4 बजे होगा. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. अब अय्यर इस सीरीज को अपने नाम करने के लिए किन 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जाताते हैं और किन 4 खिलाड़ियों की अपनी प्लेइंग-11 से बाहर रखते हैं. तो आइए जानते हैं कि वो पहले टी20 मैच की प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को मौका देंगे. 

भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच से पहले अभ्यास भी शुरू कर दिया है, जिसका वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में इंडियन क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले जमकर नेट्स में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. इन खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं.

कौन करेगा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग

भारतीय क्रिकेट टीम के पास पारी की शुरुआत करने के लिए अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमसन सिंह का विकल्प मौजूद होगा. ऐसा में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग अभिषेक शर्मा वैभवन सूर्यवंशी के साथ कर सकते हैं. ऐसे में प्रभसिमरन सिंह को टीम से बाहर होना पड़ेगा. भारत के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी ईशान किशन कर सकते हैं. ईशान का नंबर 3 पर रिकॉर्ड शानदार है.

इन खिलाड़ियों पर होगा मिडिल ऑर्डर का दारोमदार

भारत के लिए नंबर 4 पर खुद कप्तान और श्रेयस अय्यर आएंगे. वहीं नंबर 5 पर तिलक वर्मा को खेलते हुए देख सकते हैं. टीम इंडिया के कप्तान और उपकप्तान दोनों ही मडिल ऑर्डर में टीम को संभालते हुए नजर आएंगे. अय्यर ने आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. 

शिवम दुबे के ऊपर होगा फिनिशिंग का जिम्मा

टीम इंडिया के लिए नंबर 6 पर शिवम दुबे नजर आएंगे. उनके ऊपर टीम को शानदार फिनिश देने का जिम्मा होगा. वो टीम में बतौर फिनिशर खेलेंगे. उनका साथ ऑलराउंडर हर्ष दुबे दे सकते हैं. जो टीम के लिए नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं. हर्ष दुबे एक स्पिन ऑलराउंडर हैं. उनके साथ बतौर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती देंगे, जो टीम इंडिया के इस स्क्वाड में प्रमुख स्पिनर हैं. 

ये 3 तेज गेंदबाज छुटाएंगे विरोधियों के पसीने

टीम इंडिया में बतौर तेज गेंदबाज मयंक यादव, प्रिंस यादव और यश ठाकुर नजर आ सकते हैं. मयंक अपनी तेज गति और उछाल के साथ जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को तंग करेंगे. तो वहीं प्रिंस यादव अपनी शानदार यॉर्कर और सटीक लाइन और लेंथ से विरोधियों के पसीने छुटाएंगे. वहीं यश ठाकुर अपनी गति और स्लो डिलीवरी के मिश्रण से धमाल मचा सकते हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

  1. अभिषेक शर्मा
  2. वैभव सूर्यवंशी
  3. ईशान किशन (विकेटकीपर)
  4. श्रेयस अय्यर(कप्तान)
  5. तिलक वर्मा
  6. शिवम दुबे
  7. हर्ष दुबे
  8. वरुण चक्रवर्ती
  9. मयंक यादव
  10. प्रिंस यादव
  11. यश ठाकुर

भारत की प्लेइंग-11 से बाहर रह सकते हैं ये 4 खिलाड़ी 

  1. रिंकू सिंह
  2. सूर्यांश शेडगे
  3. अशोक शर्मा
  4. प्रभसिमरण सिंह