IPL 2026 बीच में छोड़कर पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया लौटे, SRH के कप्तान की कब होगी वापसी?

tv9hindi NaN days ago

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस सीजन शुरू होने से पहले ही टीम के साथ भारत में जुड़ गए थे लेकिन वो दोनों मुकाबलों से बाहर रहे थे. इस दौरान वो नेट्स में गेंदबाजी करते हुए जरूर दिखे थे.

IPL 2026 बीच में छोड़कर पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया लौटे, SRH के कप्तान की कब होगी वापसी?
Pat Cummins Return Home PtiImage Credit source: PTI

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को आईपीएल 2026 में खेलता देखने के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा. चोट के कारण इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज कमिंस अचानक अपने देश लौट गए हैं. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही भारत आए कमिंस वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कमिंस की वापसी अब अप्रैल के तीसरे हफ्ते के बाद ही हो पाएगी. कमिंस की गैरहाजिरी में सनराइजर्स की कमान स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन संभाल रहे हैं.

ईएसपीएन-क्रिकइंफो की रिपोर्ट में बताया गया है कि सनराइजर्स के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस अपनी पीठ की जांच के लिए वापस देश लौटे हैं. कमिंस नया सीजन शुरू होने से ठीक पहले SRH के साथ जुड़े थे लेकिन शुरुआती दोनों मैच नहीं खेल पाए थे. अब ऑस्ट्रेलिया लौटने के कारण अगले कुछ मैच भी नहीं खेल पाएंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, कमिंस ऑस्ट्रेलिया में अपना एक फाइनल स्कैन करवाएंगे और अगर उसका नतीजा सही आया तो वो 17 अप्रैल तक वापस SRH के साथ जुड़ सकते हैं. कमिंस पिछले लगभग एक साल से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. इसके चलते उन्होंने जुलाई 2025 के बाद से सिर्फ एक ही मैच खेला है. उन्होंने एशेज सीरीज के दौरान सिर्फ एक टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था और उसके बाद फिर बाहर हो गए थे. इसके कारण ही वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नहीं खेल पाए थे.

(ये ब्रेकिंग न्यूज है, खबर अपडेट हो रही है)